मार्च 2025 में रिलीज़ होने वाली बॉलीवुड की 5 बड़ी फिल्में | Upcoming Bollywood Movies in March 2025
नमस्कार दोस्तों! आपका स्वागत है InfoFlix.in में। आज हम बात करेंगे उन पांच बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में, जो मार्च 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। खासतौर पर सलमान खान के फैंस के लिए यह महीना बेहद खास होगा, क्योंकि ईद के मौके पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म "सिकंदर" रिलीज़ होगी। लेकिन इसके अलावा भी कई दिलचस्प फिल्में इस महीने रिलीज़ होने वाली हैं। तो आइए, जानते हैं मार्च 2025 में रिलीज़ होने वाली टॉप 5 फिल्मों के बारे में।
![]() |
मार्च 2025 में रिलीज़ होने वाली बॉलीवुड की 5 बड़ी फिल्में | Upcoming Bollywood Movies in March 2025 |
5. नादानिया
यह फिल्म सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म है, जिसे डायरेक्टर शावना गौतम ने डायरेक्ट किया है। शावना इससे पहले "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" और "संजू" जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुकी हैं।
फिल्म की कहानी
यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जहां एक लड़की कॉलेज में दिखावा करने के लिए एक लड़के को बॉयफ्रेंड बनने के लिए पैसे देती है। लेकिन बाद में कुछ ऐसा होता है, जिससे दोनों का कॉन्ट्रैक्ट टूट जाता है। कहानी दिलचस्प लग रही है, और इब्राहिम अली खान का लुक भी काफी प्रभावी नजर आ रहा है। फिल्म में खुशी कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं।
रिलीज डेट: 7 मार्च 2025
4. तुमको मेरी कसम
यह फिल्म अजय मुरारिया की असली जिंदगी पर आधारित है, जिनका सपना IVF तकनीक को अपने नाम से पेटेंट कराना था। लेकिन इसको लेकर विवाद होता है और मामला कोर्ट तक पहुंच जाता है।
मुख्य कलाकार: अनुपम खेर, ईशा देओल, सुशांत सिंह।
रिलीज डेट: 21 मार्च 2025
3. केसरी वीर
यह एक ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जो सोमनाथ मंदिर की रक्षा करने वाले योद्धाओं की कहानी पर आधारित है। फिल्म में वीर हमीर जी गोहिल के बलिदान को दिखाया जाएगा, जिन्होंने 14वीं शताब्दी में आक्रमणकारियों का डटकर सामना किया था।
मुख्य कलाकार: सूरज पंचोली (वीर हमीर जी के रोल में), सुनील शेट्टी (उनके साथी के रूप में), विवेक ओबेरॉय (मुख्य विलेन के रूप में)।
रिलीज डेट: 14 मार्च 2025
2. द डिप्लोमेट
यह एक इंटेंस एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जो डिप्लोमेट जेपी सिंह की जिंदगी पर आधारित है। कहानी में दिखाया जाएगा कि कैसे जेपी सिंह एक भारतीय लड़की को पाकिस्तान से बचाकर भारत लाने की कोशिश करते हैं।
मुख्य कलाकार: जॉन अब्राहम, कुमुद मिश्रा, शरद केलकर।
रिलीज डेट: 14 मार्च 2025
1. सिकंदर
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म "सिकंदर" को ए. आर. मुरुगदॉस ने डायरेक्ट किया है। मुरुगदॉस पहले भी "गजनी", "सरकार" और "दरबार" जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
फिल्म की कहानी
यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें सलमान खान एक मसीहा की भूमिका में नजर आएंगे, जो जरूरतमंद लोगों की मदद करता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में सलमान खान डबल रोल में होंगे।
मुख्य कलाकार: सलमान खान, रश्मिका मंदाना, सत्यराज (विलेन के रूप में)।
रिलीज डेट: 28 मार्च 2025
तो दोस्तों, ये थीं मार्च 2025 में रिलीज़ होने वाली 5 बड़ी बॉलीवुड फिल्में। इनमें से आप किस फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं!